फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cloud came down, the weather is cool

बरसे मेघ, मौसम हुआ कूल

Sun, 03 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 03 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cloud came down, the weather is cool
जलभराव - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। शनिवार की सुबह झमाझम बारिश से मौसम कूल हो गया है। करीब सवा घंटे में 47.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और किसानों के चेहरे खिल गए।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से बारिश की राह तक रहे लोगों को शनिवार की सुबह आए बादलों ने निराश नहीं किया। काले बादलों ने जब बरसना शुरू किया तो धरती की तपिश को काफी हद तक कम किया। तापमान अधिकतम 28.2 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री तक रिकार्ड किया गया। मौसम वेधशाला के पर्यवेक्षक जयशंकर मिश्र ने बताया कि 47.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। खाली पड़े खेतों की जुताई का कार्य शनिवार से शुरू हो गया तो धान की फसल को लेकर भी किसान बेड़ आदि लगाने का कार्य करने लगे हैं।
विज्ञापन


बारिश से तालाबों में पानी भर गया। बेहंदर क्षेत्र में भी अच्छी बारिश होने से किसान के चेहरों के रौनक बढ़ गई। गांवों कसबों में जलभराव से कुछ दिक्कत भी हुई। बारिश से संडीला मुख्य मार्ग डूब गया। गलियों में भी जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। टोडरपुर क्षेत्र में धान किसानों ने भगवान का शुक्रिया अदा किया। कद्दौना नगर पंचायत और गौसगंज में कई जगह जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। सांडी नगर और आसपास भी अच्छी बारिश हुई। मल्लावां क्षेत्र में केवल बूंदाबांदी होने से किसान निराश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह दिखा जलभराव
हरदोई। बारिश को शहर की कुछ सड़कें बर्दाश्त नहीं कर पाए। पहले गली भरी और उसके बाद शहर के मुख्य मार्ग पानी से लबालब दिखे। नुमाइश चौराहे पर एक बार फिर से जलभराव की स्थिति देखने को मिली तो आर्यकन्या पाठशाला दुर्गा मंदिर के समक्ष भी जलभराव की स्थिति देखी गई। जलभराव कुछ घंटे बाद ही समाप्त हो सका। इसके  अलावा नवीन गल्ला मंडी व महिला चिकित्सालय का परिसर भी बारिश के पानी से लबालब दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed