फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cleaning provided officers stood

अफसरों ने खड़े होकर कराई सफाई

Mon, 18 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Mon, 18 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cleaning provided officers stood
सफार्ई कराते डीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। जिले के नगरीय क्षेत्रों में सोमवार से सफाई अभियान शुरू हो गया। डीएम सहित एसडीएम और सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों ने खड़े होकर सफाई कराने के साथ कूड़ा और मलबा उठवाया। 10 दिन तक चलने वाले इस अभियान में अतिक्रमण हटाने के साथ अवैध निर्माण भी हटाए जाएंगे।

विज्ञापन


डीएम विवेक वार्ष्णेय ने जिले की नगर पालिका और नगर पंचायतों में 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू कराया है। पहला दिन सोमवार को पूरा हो गया। अगले 9 दिनों तक सुबह पांच बजे से प्रात: नौ बजे तक साफ सफाई कर डंपिंग स्थलों से कूड़ा उठाकर चूने का छिड़काव कराया जाएगा। लापरवाही होने पर सफाई नायक व निरीक्षक जिम्मेदार माने जाएंगे। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान की निगरानी कर नोडल अधिकारी डीएम को प्रतिदिन रिपोर्ट भी देंगे।
विज्ञापन


    पहले दिन डीएम ने जिंदपीर मजार, कौशलपुरी, सिनेमा चौराहा, धर्मशाला रोड आदि का निरीक्षण किया। डीएम ने लोगों ने शहर को साफ रखने में सहयोग की अपील की। बिलग्राम एसडीएम पीपी तिवारी ने बिलग्राम, एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल ने मल्लावां, गोपामऊ में डिप्टी कलेक्टर दीप्ती देव यादव, पाली में एसडीएम सवायजपुर पीसीलाल श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। अन्य नगर क्षेत्रों में भी अधिकारियों ने सफाई का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण, अवैध निर्माण पर डीएम सख्त
डीएम को बेलेश्वर महादेव के सामने अवैध निर्माण की शिकायत मिली। उन्होंने अवैध निर्माण करने के मामले में हरपालपुर निवासी नारायण और गणेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। इसी तरह जग्गू होटल के पास दुकान के सामने खोखे, ठेले लगवाने वाले दुकानदार पर कार्रवाई को भी कहा। धर्मशाला रोड पर निर्माणाधीन भवन के नक्शे की जांच करने और पुरानी लाखन की गली के समीप विवादित भूखंड के मामले में नन्हे अटैची वाले को नोटिस देने के निर्देश दिए। प्रगतिनगर मोहल्ले में निर्माणाधीन भवन की सामग्री रोड से हटाने और रफी अहमद चौराहे के पास अनिल व इरशाद अली की दुकानों का अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए।

लगवाई उठक-बैठक
सफाई अभियान के निरीक्षण के दौरान धर्मशाला रोड पर एक नाबालिग कार चलाता मिला। कार में दो अन्य नाबालिग सवार थे। डीएम ने कार रुकवाई और तीनों को उठकबैठक लगवाकर हिदायत दी।     


दो का वेतन रोकने का निर्देश
संडीला। एसडीएम एपी सिंह और ईओ धर्मराज सिंह यादव ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। संविदा सफाई कर्मचारी महेश व दिनेश ड्यूटी से गायब रहे। एसडीएम ने दोनों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश अधिशासी अधिकारी को दिया। उसके अनुपालन ने ईओ ने तुरंत दोनों सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन कटवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed