फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cleaners strike ends on assurance

5 दिन में कार्रवाई के आश्वासान पर सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म

Fri, 08 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cleaners strike ends on assurance
फोटो-24- ईओ वीपी सिंह से वार्ता करते स्थाई संविदा एवं ठेका सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जिते - फोटो : HARDOI
संडीला। 11 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से शुरू संविदा सफाईकर्मियों की हड़ताल बुधवार की शाम समाप्त हो गई। ईओ से वार्ता में 15 दिन में मांगों के निस्तारण का आश्वासन मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। सफाईकर्मी काम पर लौट गए। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार का कहना है कि 15 दिन में मांगे न मानी गईं तो कर्मचारी फिर से हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

हटाए गए कर्मियों को काम पर वापस रखे व साफ सफाई से संबंधित उपकरण दिए जाने समेत अन्य 11 मांगों को लेकर आंदोलन संविदा सफाईकर्मी मंगलवार से स्थाई संविदा एवं ठेका सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल पर चले गए थे। मंगलवार के बाद बुधवार को भी कार्य से विरत रहे सफाईकर्मियों ने पालिका कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर की अगुवाई में पदाधिकारियों की बुधवार की शाम फिर से ईओ वीपी सिंह के साथ वार्ता हुई। देर रात तक चली वार्ता के दौरान ईओ ने सभी मांगों पर का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ईओ की ओर से समयबद्ध आश्वासन मिलने के बाद पदाधिकारियों ने देर रात हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि मांगों पर प्रभावी सुनवाई नहीं होती है तो कर्मचारी फिर से हड़ताल पर चले जाएंगे। ईओ वीपी सिंह ने बताया कि वार्ता के बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली है। पालिका स्तर की जो भी समस्याएं हैं, उनका जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछौना। सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच गुरुवार को कार्यदायी फर्म/संस्था के प्रतिनिधि द्वारा माफीनामा लिखकर भेजे जाने व उस पर दस्तखत करने का दबाव बनाने पर कर्मचारी नाराज हो गए। माफी मांगने व हड़ताल समाप्त करने से इंकार कर दिया। संविदा ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार धानुक ने बताया कि कार्यदायी फर्म कई कर्मचारियों को बिना कारण बताए सेवा समाप्त कर दी। दोपहर में कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि द्वारा टाइप किया हुआ माफी नामा भेजकर कर्मियों पर दस्तखत करने व हड़ताल वापस लेने का दबाव बनाया गया। इस पर कर्मियों नाराज हो गए। कर्मियों ने कहा कि गलती ईओ की है, वह किसी भी स्थिति में माफी नहीं मांगेेगे। इस मौके पर राजकिशोर, नितिन, शिवकुमार, वीरू, राजू, सरोज, रमेश व उमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed