{"_id":"b0fd176078706295f1f52bfe066f8544","slug":"clean-air-and-shade-for-plantation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मल हवा व छाया के लिए किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्मल हवा व छाया के लिए किया पौधरोपण
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण संरक्षण की ओर तुलसी परिवार द्वारा चलाए जा
विज्ञापन
रहे अभियान के क्रम में रविवार को भी पौधरोपण किया गया। रविवार को मोहल्ला
वैटगंज और आवास विकास कालोनी में पौधरोपण कर लोगों से अपने घर के बाहर खाली
स्थान पर छायादार पौधों को लगाने की अपील की।
उन्होंने वृक्षों से होने वाले फायदों के बारे में भी लोगाें को अवगत कराया। तुलसी परिवार के तत्वावधान में रविवार को मोहल्ला वैटगंज और आवास विकास कलोनी में पौधरोपण किया गया। तुलसी परिवार के दर्जन भर सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए करीब आधा दर्जन छायादार पौधों का रोपण किया गया।
उन्होंने लोगों को बताया कि पेड़ों से हवा शुद्ध होती है और इससे सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बचाव होता है और लगातार असंतुलित होते जा रहे मौसम में भी सुधार आएगा। कहा कि इसके लिए अधिक से अधिक पौधों को लगाना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की वह अपने घर के बाहर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
तुलसी परिवार ने नीम, आंवला व अन्य कई प्रजातियों के पौधों का रोपण करने के बाद उनकी सुरक्षा को स्वयं से बनाया ट्री गार्ड भी लगाया। इस दौरान मनोज दीक्षित, प्रभाकर पांडेय, नितिन तिवारी, भास्कर गुप्ता, प्रभाकर गुप्ता व आशीष जैन समेत कई मौजूद लोग थे।