फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Class 12 student dies after being electrocuted

Hardoi News: करंट की चपेट में आने से 12वीं के छात्र की मौत

Sat, 26 Apr 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 26 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Class 12 student dies after being electrocuted
टेंट लगाते समय पाइप बिजली के तारों से टकराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव में तिलक समारोह के लिए टेंट लगा रहा युवक ऊपर से गुजरी बिजली लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। परिजन उसे शाहजहांपुर के प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अनंगपुर गांव निवासी राजू सिंह का पुत्र चंदन सिंह (17) कक्षा 12 का छात्र था। राजू सिंह की गांव में ही टेंट की दुकान है। गांव निवासी संजीव सिंह के बेटे का तिलक समारोह शुक्रवार की रात होना था। समारोह में टेंट लगाने का काम राजू को मिला था।
विज्ञापन

तिलक के एक दिन पहले ब़ृहस्पतिवार की रात में राजू ने अपने पुत्र मंगू सिंह व चंदन सिंह को मजदूरों के साथ टेंट लगाने भेजा। टेंट लगाने के दौरान चंदन ने लोहे का पाइप सीधा किया। पाइप ऊपर से गुजरी बिजली लाइन से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे शाहजहांपुर जनपद के प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले आए। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चंदन सात भाई बहनों में पांचवे नंबर पर था।

इनसेट
परीक्षा में पास हुआ पर जिंदगी से हार गया चंदन
मृतक ने इस बार 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। जिसका परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। मृतक के दोस्त जीतेश ने उसका परीक्षा फल देखा। चंदन ने 41.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed