फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Clashed tanker car, five died

टैंकर से भिड़ी कार, पांच की जान गई

Sun, 04 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 04 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Clashed tanker car, five died
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शाहाबाद (हरदोई)। कानपुर नगर के मकनपुर स्थित दरगाह पर जियारत करने जा रहे पीलीभीत के जायरीनों की कार टैंकर से टकरा गई। इससे दो भाइयों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला। शनिवार सुबह यह हादसा शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर-हरदोई रोड पर हुआ।

विज्ञापन


पीलीभीत जिले के सोनगढ़ी थाना क्षेत्र के नेगवा निवासी आरिफ खां और हमीद खां पेशे से अधिवक्ता थे। शनिवार को ये परिजनों और रिश्तेदारों के साथ कानपुर नगर के मकनपुर स्थित दरगाह में जियारत करने जा रहे थे। वैगनआर कार में आरिफ खां (45), उनके भाई परवेज (40), तस्लीम (42), परवेज का पुत्र सैफ (10) के अलावा आरिफ के भांजे राजू उर्फ बबलू (24) और दानिश (24) पुत्र छोटे खां सवार थे। दूसरी गाड़ी में आरिफ के तीन अन्य भाई चांदबाबू, जावेद और नदीम थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे शाहजहांपुर-हरदोई रोड पर ककरघटा गांव के पास इनकी कार सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में परवेज, दानिश और राजू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और एएसपी पश्चिमी नित्यानंद राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आरिफ खां, सैफ और तस्लीम को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां आरिफ और सैफ ने भी दम तोड़ दिया। तस्लीम को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ट्रैक्टर बुलवाकर कार और टैंकर हटवाकर यातायात बहाल कराया। आरिफ खां के भाई जावेद खां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed