{"_id":"a711ad99fef40336d780f01d968612a9","slug":"clarification-of-mobile-team-incharge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक नकल, सचल दल प्रभारी से स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक नकल, सचल दल प्रभारी से स्पष्टीकरण
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में फिर एक परीक्षा
विज्ञापन
केंद्र पर सामूहिक नकल मिली। वहीं एक केंद्र पर एक विद्यार्थी नकल सामग्री
के साथ धरा गया। वहीं कार्य में लापरवाही पर एक सचल दल प्रभारी से
स्पष्टीकरण तलब किया गया। इससे विद्यालय संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की मंगलवार को द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र के दौरान परीक्षा प्रभारी/बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने माधौगंज क्षेत्र के ठाकुर जी महाराज इंटर कालेज दौलतयारपुर में छापा मारा।
छापामारी के दौरान उन्होेंने परीक्षा केेंद्र पर कक्ष संख्या 1, 5, 6, 7 एवं 11 के निरीक्षण में परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं में एक रूपता पाई। कक्ष संख्या एक के कक्ष निरीक्षक महेंद्र कुमार से इस संबंध में कलमबद्ध बयान लिया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि इन कक्षों में बोलकर नकल कराई गई है।
इस पर बीएसए ने कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया और शेष कक्ष निरीक्षकों को बदलने के निर्देश केंद्र प्रभारी को दिए। साथ ही आज की परीक्षा को निरस्त करने की संस्तुति बोर्ड से की है। उधर, वित्त एवं लेखाधिकारी के सचल दल ने एसएस संस्थान इंटर कालेज अल्लीपुर में एक परीक्षार्थी को नकल की सामग्री के साथ पकड़ा।
इससे विद्यालय संचालकों में हड़कंप मचा है। इधर, जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने कार्य में लापरवाही बरतने पर सचल दल तीन के प्रभारी राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया है। जारी पत्र में कहा गया कि रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र के दौरान मुनेश्वर प्रसाद इंटर कालेज डिबियापुर तुसौरा में नकल करने की सूचना जिलाधिकारी को मिली थी।
प्रधानाचार्य का सचल दल वहीं क्षेत्र में मौजूद था। इस पर जिलाधिकारी ने सचल दल प्रभारी को परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर पूरे परीक्षा समय रुककर परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। पर, जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी सचल दल परीक्षा केंद्र पर उस समय पहुंचे, जब परीक्षा समाप्त हो चुकी थी।
जिस पर कार्य में लापरवाही बरतने और आदेशों का पालन न करने पर प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।