फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Clarification from Bilgram, Pihani, Kachhauna and Harpalpur BDO on low number of toilets

Hardoi News: शौचालयों की कम संख्या पर बिलग्राम, पिहानी, कछौना व हरपालपुर बीडीओ से स्पष्टीकरण

Sun, 01 Oct 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Clarification from Bilgram, Pihani, Kachhauna and Harpalpur BDO on low number of toilets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जिला स्वच्छता समिति की बैठक में व्यक्तिगत शौचालयों की कम संख्या पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत आवेदनों का निस्तारण, निर्माण में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। कम संख्या पर विकास खंड बिलग्राम, पिहानी, कछौना व हरपालपुर के बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कराई।
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने जिला स्वच्छता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में तेजी व प्राप्त आवेदनों को सात दिन में में निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की नियमित समीक्षा की जाए। कम संख्या वाले विकास खंडों को चिह्नित किया जाता रहे। कहा कि जिन ग्रामों में अभी आरआरसी के लिए भूमि प्राप्त नहीं हुई है वहां पर राजस्व विभाग से समन्वय कर भूमि उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बावन के गोवर्धन प्लांट निर्माण में तेजी जाने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख भरखनी ने कुछ बड़े ग्रामों में सीवर लाइन के निर्माण की मांग रखी। इस पर डीएम ने प्रत्येक विकास खंड के एक-एक ग्राम का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। समिति ने लापरवाह पंचायत सहायकों को चिह्नित करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, डीडीओ अरविंद कुमार, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, डीपीसी हिमांशु मिश्रा, भरखनी ब्लॉक प्रमुख धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान बांसा व नेदुरा सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
स्वयं सहायता समूह पोषाहार की आपूर्ति समय पर करें
डीएम एमपी सिंह ने पोषण समिति की बैठक में ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग पर जोर दिया। स्वयं सहायता समूह की ओर से पोषाहार की आपूर्ति समय पर की जाए। कुपोषति व अतिकुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी सीडीपीओ अच्छी प्रगति के लिए बेहतर ब्लॉकों से अपनी तुलना करें। डीपीओ मनोज कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed