फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   City Magistrate raids ARTO office, arrests six middlemen

Hardoi News: एआरटीओ पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मारा छापा, छह बिचौलिए पकड़े

Fri, 03 Oct 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
City Magistrate raids ARTO office, arrests six middlemen
फोटो- 49- एआरटीओ कार्यालय में निरीक्षण करते नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी व सीओ सिटी अंकित मिश्रा। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन

- सीओ सिटी के साथ पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट,
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले के उपसंभागीय परिवहन कार्यालय पर शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने छापा मारकर छह बिचौलियों को पकड़ा। दोपहर में पहुंचे अधिकारियों को देखते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बाहर दुकानाें पर जांच की और कार्यालय में भी निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से भी बिचौलियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी ली।
उप संभागीय कार्यालय में बिचौलियों के हावी होने की शिकायत बीते कई दिनों से हो रही थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी एआरटीओ दफ्तर में बिचौलियों की रोकथाम लगाने के लिए धरना प्रदर्शन किया था। इसी शिकायत पर बीते दिनों लखनऊ से उप परिवहन आयुक्त और आरटीओ लखनऊ ने भी छापा मारकर व्यवस्थाएं देखी थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी एआरटीओ कार्यालय में बिचौलियों की गतिविधियोंं पर रोकथाम नहीं लग रही थी। जानकारी हाेने पर ही शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी और सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने एआरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। अधिकारियों के पहुंचते ही कार्यालय में अफरा तफरी मच गई और कई लोग इधर से उधर भागते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाहर दुकानों पर बैठे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कई दुकानदार दुकान बंद कर के चंपत भी हो गए। अधिकारियों ने कार्यालय में भी निरीक्षण किया लेकिन वहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला। कार्यालय में आरआई उमेश कटियार मिले, जबकि एआरटीओ अरविंद कुमार सिंह बैठक में होना बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed