फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   city full of light on diwali

दीप पर्व पर सजा अपना शहर , रोशनी से नहाई हर डगर

Fri, 13 Nov 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
city full of light on diwali
फूल मालाएं खरीदते लोग। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। दिवाली आज है। इसके लिए शुक्रवार शाम से ही बाजार सजे रहे। लोगों ने गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां, झालरें और गिफ्ट आइटम खूब खरीदे। दिवाली की पूर्व संध्या पर शहर रोशन रहा। शास्त्रों के जानकारों का कहना है कि शनिवार को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्ध योग है। इसमें पूजन शुभ होगा। शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि दिवाली पर इस बार बहुत ही उत्तम योग बन रहा है। स्थिर लग्न में लक्ष्मी कुबेर का पूजन होगा। दिवाली पर शनि स्वाति योग से सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। ये योग सुबह से लेकर रात आठ बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विधि विधान से मां लक्ष्मी का पूजन किया जाए तो ज्यादा लाभ होता है। पूजन में स्वास्तिक चिह्न का भी महत्व है। केसर, हल्दी या सिंदूर से इसको पूजन पाठ की जगह पर तैयार किया जाता है। दीपों के पर्व पर कौड़ी की भी अहम भूमिका है। शास्त्री सनत मिश्रा ने बताया कि कहा जाता है कि पूजन की थाली में कौड़ी को रखने की पंरपरा है। कौड़ी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन का लाभ होता है। रोली या बंदन से किया गया तिलक ज्ञान व बुद्धि को प्रखर करता है।
विज्ञापन

शंख पूजन से पूरी होती मनोकामना
शास्त्री सनत मिश्रा ने बताया कि दिवाली पर शंख का पूजन करने के बाद यदि मंत्रों का विधिवत जाप किया जाए तो मनोकामना पूर्ण हो सकती है। ऊं श्री क्लीं ब्लूं सुदक्षिणावर्त शंखाय नम: का पाठ करके लाल कपड़े पर चांदी या सोने के आधार पर शंख को रख दें। आधार रखने से पूर्व चावल और गुलाब के फूल रख दें। मान्यता है कि दोपहर 10 से लेकर 12 बजे तक मंत्रों का सवा माह तक लगातार जाप करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। दोपहर 12 से तीन बजे तक करने से कीर्ति व यश में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed