फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   city celebrates birth anniversary of Atal ji

सुशासन दिवस के रूप में भाजपाइयों ने मनाई भारतरत्न की जयंती

Wed, 25 Dec 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
city celebrates birth anniversary of  Atal ji
हरदोई में हरपालपुर के चांदा महमदपुर में मंदिर के लिए भूमि पूजन करते संजीव द्विवेदी व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
भारतरत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बुधवार को भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान भाजपा के 42 मंडलों में गोष्ठियों हुईं। वक्ताओं ने उन्हें अजातशत्रु बताते हुए उनके देशप्रेम को याद किया।
विज्ञापन

संडीला में प्रभातफेरी माता मंदिर में अटल जी की जयंती मनाई गई।
यहां भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोनी, प्रदीप जायसवाल, डॉ. जीवन सिंह अर्कवंशी, संतोष अस्थाना, जितेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांडी के एक गेस्ट हाउस में अनोज मिश्रा, संजीव राजपूत, प्रत्यूष गुप्ता, सत्य किशोर, वीरेंद्र कुशवाहा आदि ने उन्हें याद किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां मंगला देवी मंदिर में स्वच्छता अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरसा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह के आवास पर गोष्ठी हुई। यहां अमित कुमार सिंह, प्रवेेंद्र कुमार वर्मा, जितेंद्र सिंह, सुभाष वर्मा आदि मौजूद रहे। मल्लावां में मिश्रिख की पूर्व सांसद अंजू बाला और पूर्व विधायक सतीश वर्मा ने गायत्री परिवार के लोगों को कंबल बांटे।
इसके अलावा भाजपा नेता राजेश पाठक ने गंगारामपुर स्थित आवास पर, चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल जायसवाल ने अपने कार्यालय, पूर्व चेयरमैन अजय मुंशी ने अपने कार्यालय और अभय शंकर शुक्ला ने भगवंत नगर स्थित आवास पर अटलजी की जयंती मनाई।
शाहाबाद में ब्लॉक सभागार में भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता, हाकिम सिंह, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, वेदराम राजपूत, अवधेश नरायण पाठक आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
अंबरीश कुमार सक्सेना ने काव्य पाठकर अटल जी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर रामेश्वर दयाल गुप्ता, यदुवीर सिंह, शुभम त्रिपाठी, अभय वर्मा, देवेंद्र प्रताप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
टोडरपुर में ब्लॉक सभागार में जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, ब्लाक प्रमुख रामबाबू त्रिवेदी, अवधेश राजवंशी, राघवेंद्र सिंह सोमवंशी आदि ने विचार व्यक्त किए।
पिहानी में नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, पियूष शुक्ला, अभिषेक वैश्य, ब्रजेश गुप्ता, रीतेश सिंह, नवनीत वाजपेई, धीरज गुप्ता, मंजुल कांत पांडेय आदि ने अटल जी को याद किया। जहानीखेड़ा के हनुमान मंदिर में गोष्ठी हुई। अखिलेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह, नन्हे सिंह, रामसागर शुक्ला सिल्लू, हरिवंश सिंह, रजनीश शर्मा आदि ने संबोधित किया।
टड़ियावां के पंचायत भवन में अटल जी की जयंती मनाई गई। यहां स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। भाजपा नेता सुशील अवस्थी छोटे महाराज, मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
कछौना में गोष्ठी हुई। केबी सिंह, सुशील गुप्ता, नवीन पटेल, निर्मला वर्मा, अनूप दीक्षित आदि मौजूद रहे।
माधौगंज के फूलमती मां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अटल जी की जयंती मनाई गई। यहां प्रधानाचार्य सतीश कुमार मिश्र ने कहा कि अटल जी बडे़ कवि, पत्रकार और राजनेता रहे।
इसके अलावा केपी सिंह इंटर कॉलेज रुद्दीखेड़ा, विमला देवी रविंद्र कुमार प्रशिक्षण संस्थान रूदामऊ, आरआरआर इंटर कॉलेज दौलतयारपुर आदि में भी कार्यक्रम हुआ।
बिलग्राम के एक गेस्ट हाउस में विधायक आशीष सिंह आशू, अध्यक्ष विजय गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजारमन गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्लॉक मुख्यालय पर भी जयंती मनाई गई। यहां सिद्ध प्रताप मौर्य, प्रमेश तिवारी, राकेश दीक्षित, मंगतराम, वीरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
मल्लावां में मेहंदी घाट पर नमामि गंगे के क्षेत्रीय संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह की ओर से अटल जयंती पर विशेष कार्यक्रम हुआ। यहां गंगा प्रहरियों को कंबल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता रामबली मिश्रा ने की, जबकि विधायक आशीष सिंह आशू ने कंबल बांटे। यहां प्रदीप जायसवाल, रामगोपाल अग्निहोत्री, रत्नेश सिंह, खुशीराम यादव, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।
हरपालपुर में पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कस्बे के चांदा महमदपुर गांव में उनके मंदिर का निर्माण कराने के लिए बुधवार को भूमि पूजन किया गया। अधिवक्ता संजीव द्विवेदी ने मंदिर के लिए चार बीघा भूमि दान की है।
गांव निवासी अधिवक्ता संजीव द्विवेदी ने अटल जनशक्ति पार्टी का गठन कुछ साल पहले किया था। वह खुद को अटल बिहारी वाजपेयी का मानस पुत्र बताते हैं। उन्होंने अटल पुरुषार्थ ट्रस्ट का गठन भी किया है।

संजीव द्विवेदी ने ही अटलजी का मंदिर बनवाने का संकल्प लिया है और इसी क्रम में बुधवार को अटल जी की जयंती पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर प्रणव द्विवेदी, अनूप वाजपेई, रामकरन त्यागी आदि मौजूद रहे।

हरदोई के मल्लावां में कंबल वितरित करतीं पूर्व सांसद अंजू बाला। संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई के मल्लावां में कंबल वितरित करतीं पूर्व सांसद अंजू बाला। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed