फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   churahe sune galiya suni

चौराहे सूने, गलियां सूनी, सूने रहे गलियों के चौबारे

Sun, 12 Jul 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
churahe sune galiya suni
हरदोई। रविवार को भी शहर में लॉकडाउन के दौरान बंदी रही। पुलिस ने शनिवार रात से ही चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाया। इसका असर भी दिखा। सुबह प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा रहा लेकिन कुछ जगह चहल पहल भी रही। धर्मशाला रोड पर लोगों की आवाजाही रही। कई जगह पुलिस ने बेवजह निकले लोगों को लौटा दिया। वाहन भी पंक्चर किए।
विज्ञापन

रविवार सुबह सिनेमा चौराहे पर आने जाने वाले वाहन सवारों को पूछताछ के बाद ही जाने दिया गया। कोतवाली प्रभारी लगातार जीप से शहर का भ्रमण करते रहे। दोपहर बाद महात्मा गांधी मार्ग पर निकले कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने एक बाइक को रोकने को कहा। बाइक सवार ने भागने का प्रयास किया तो सिपाही ने उसकी बाइक को पंक्चर कर दी। नुमाइश चौराहे पर पालिका टीम को देखकर साइकिल सवार दूधिया भागने लगा। मास्क न लगाने पर उससे पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। शहर के धर्मशला रोड पर काफी चहल पहल रही।
विज्ञापन

खुद संभलें, नियम कायदे समझें
बढ़ते कोरोना संक्रमितों के बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अनदेखी की जा रही है। रविवार को मोमिनाबाद चौराहे के निकट ऐसा ही नजारा दिखा। एक बाइक पर सवार दो लोग मास्क नहीं लगाए थे। वहीं दूसरा बाइक सवार मास्क तो लगाया था लेकिन बच्चे को मास्क पहनाना भूल गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर नियमों का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका टीम ने किया सैनिटाइजेशन
रविवार को दूसरे दिन भी शहर में पालिका टीम ने सैनिटाइजेशन कराया। सफाई कर्मियों ने गलियों व प्रमुख मार्गों पर दवा का छिड़काव किया। आधुनिक मशीनों से शहर के रेलवेगंज की बाजारों व रोडों पर सैनिटाइजेशन किया।

फोटो-6-नुमाइश चौराहे पर दूध वाले का चालान काटते पालिका कर्मी। संवाद

फोटो-6-नुमाइश चौराहे पर दूध वाले का चालान काटते पालिका कर्मी। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-7-धर्मशाला रोड पर कुछ इस तरह से आते जाते दिखे वाहन। संवाद

फोटो-7-धर्मशाला रोड पर कुछ इस तरह से आते जाते दिखे वाहन। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-8-मोमिनाबाद चौराहे के निकट बिना मास्क के गुजरते बाइक सवार। संवाद

फोटो-8-मोमिनाबाद चौराहे के निकट बिना मास्क के गुजरते बाइक सवार। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed