फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   chori,two house,stolen,hardoi news,jewlery and cash

दो घरों से 23 हजार नकदी समेत डेढ़ लाख के जेवर चोरी

Sun, 16 May 2021 10:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
chori,two house,stolen,hardoi news,jewlery and cash
भरावन। चोरों ने शनिवार की रात ग्राम गहिरा के दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर 23 हजार की नगदी समेत डेढ़ लाख रुपये की कीमत के जेवरात चुरा ले गए। सुबह पीड़ितों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गहिरा निवासी मानेंद्र उर्फ मुनुवा सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार देर रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था।
विज्ञापन

देर रात घर में घुसे चोरों ने अंदर कमरे में रखे बक्से से तीन हजार की नगदी समेत 1 जोड़ी पाजेब, 1 कमर बिछुआ, 1 मांगबेदी, 1 अंगूठी, 6 बिछिया व बर्तन चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आंख खुलने पर वह और परिजन कमरे में गए तो सामान बिखरा मिला। वहीं, गांव के ओमप्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि देर रात घर में घुसे चोर कमरे में रखे तीन छोटे बक्से उठा ले गए।

सुबह आंख खुलने पर बक्से गायब मिले। तलाश करने पर बक्से घर के पीछे पड़े मिले, उसमें रखी 20 हजार रुपये की नगदी, दो जोड़ी बाला, टॉप्स, बूंदा व दो जोड़ी पायल गायब मिलीं। एसओ अतरौली संजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed