{"_id":"57e96a8d4f1c1b073d573ead","slug":"choice-of-six-blocks-divided-into-four-zones-and-four-sectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जोन और चार सेक्टरों में बांटा छह ब्लाकों का चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जोन और चार सेक्टरों में बांटा छह ब्लाकों का चुनाव
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के आठ निर्वाचन वाले ब्लाकों को चार जोन और चार सेक्टरों में बांटकर जिम्मेदारियां सौंप दी है।
विज्ञापन
उपचुनाव जिले के 12 ब्लाकों के बजाय अब सिर्फ छह ब्लाकों में कराए जाने हैं। जिनमें बेहंदर, संडीला, मल्लावां, माधौगंज, सुरसा व सांडी ब्लाक शामिल हैं। इनके 12 मतदान केंद्रों के 23 बूथों पर मतदान कराया जाना है। इसके लिए 23 पोलिंग पार्टियां तैयार की जा रही हैं। मतदान के लिए इन छह ब्लाकों को चार जोन व चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि एक जोन में बेहंदर व संडीला रखा गया है तो दूसरे जोन में मल्लावां व माधौगंज को शामिल किया गया है। तीसरे जोन में सुरसा और चौथे जोन में सांडी के बूथों का दायित्व दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित निर्वाचन अधिकारियों व कर्मियों को मतदान के लिए सारे कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
चार जोनल व चार सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती कर दी है। जारी सूची में बेहंदर व संडीला ब्लाक का दायित्व जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में उप जिला मजिस्ट्रेट संडीला अशोक प्रताप सिंह को एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार संडीला राम सुमिरनधर द्विवेदी को दिया गया है। जबकि मल्लावां व माधौगंज में जोनल मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी ओम प्रकाश व सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार नंद प्रकाश मौर्य, सुरसा में जोनल मजिस्ट्रेट उप जिला मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता व सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार सदर प्रभाकर त्रिपाठी एवं सांडी में जोनल मजिस्ट्रेट उप जिला मजिस्ट्रेट सवायजपुर वंदना त्रिवेदी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार राजेश प्रसाद को दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
12 ब्लाकों में 91 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत के रिक्त चल रहे प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त 99 पदों के सापेक्ष 91 ग्राम पंचायत सदस्य के निर्विरोध हो गए हैं। अब 30 सितंबर को सिर्फ छह प्रधान व दो ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएंगे।
उपचुनाव में जिले के 12 ब्लाकों में उप चुनाव होने हैं। जिसमें प्रधान के छह, बीडीसी के दो एवं ग्राम पंचायत सदस्य के 91 पद रिक्त थे। अब नाम वापसी के बाद पंचायत सदस्य के समस्त रिक्त 91 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम नारायण मिश्रा ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधान पद का चुनाव बेहंदर, संडीला, मल्लावां, माधौगंज, सुरसा व सांडी ब्लाक में होगा। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य का मतदान बेहंदर व मल्लावां में होगा।
29 को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम नारायन मिश्रा ने बताया कि मतदान के लिए 23 पोलिंग पार्टियां 29 सितंबर को ब्लाक मुख्यालय से रवाना होंगी। 30 सितंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। चार अक्तूबर को विकास खंड कार्यालय में मतगणना होगी।
इन रिक्त पदों पर होगा मतदान
उपचुनाव में बेहंदर के ग्राम अकबरपुर ताल्हू, मल्लावां के कोकअमऊ, माधौगंज के सउढ़ई, संडीला के उमरताली, सुरसा के भदैचा एवं सांडी के ग्राम दस्यौली में प्रधान के रिक्त पद हैं। जबकि बेहंदर के रसूलपुर आंट द्वितीय व मल्लावां की तेजीपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर मतदान कराया जाएगा।