{"_id":"aa71baa5451de92e5b754ad6dc67c3fb","slug":"children-s-poems-by-heart-moha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की कविताओं ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की कविताओं ने मोहा मन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 16 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में चल रहे समर कैंप के
विज्ञापन
आठवें दिन शनिवार को फन-डे मनाया गया, जिसमें बच्चों ने कई व्यंग्यात्मक व
ज्ञानवर्धक कहानियों व कविताओं के माध्यम से सभी को गुदगुदाया व अपनी
प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एक मिनट की कई प्रतियोगिताओं में बच्चों ने खूब धमाल किया। गेंद फेंको प्रतियोगिता बच्चाें के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इसी श्रंखला में टाफी पैकिंग प्रतियोगिता, बिंदी चिपकाओ, गुब्बारा फुलाओ, चोटी बनाओ, आलू छीलो प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
टाफी पैकिंग में बच्चों ने अपने नन्हे मुन्ने हाथों से पैकिंग की, जिसमें अनामिका सिंह व प्रतीक रावत ने सबसे ज्यादा टाफियां पैक करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुब्बारा फुलाओं में सूरज गुप्ता, बिंदी चिपकाओ में अंश प्रताप, गेंद फेंको में कोमल गुप्ता, आलू छीलों में स्नेहा गुप्ता ने बाजी मारी।
इस मौके पर प्रधानाचार्या लक्ष्मी देवी, दिव्या सिंह, दुर्गेश नंदिनी, मंजूषा, पूनम, ऋचा, शीलू, रुचि, मंशा, मानसी, अनुराधा, राम प्रकाश पांडे, संजय गुप्त, देवेश सिंह, अशोक गुप्त आदि मौजूद थे।