{"_id":"65034125cf1b5c9e99098ba4","slug":"children-of-primary-school-kauria-got-food-hardoi-news-c-213-1-hra1002-3632-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्राथमिक विद्यालय कौड़िया के बच्चों को मिला भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्राथमिक विद्यालय कौड़िया के बच्चों को मिला भोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कौड़िया प्रथम में गुरूवार बीईओ के आदेश के बाद भोजन बनाना शुरू हो गया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय छावन में निर्देशों के बावजूद भोजन बनना शुरू नहीं हुआ।
विकास खंड के दोनों विद्यालयों में प्रधान व प्रधानाध्यापिका के बीच चल रहे विवाद के कारण भोजन नहीं पक रहा था। जिस पर बीईओ डीएल राणा ने विद्यालयों का निरीक्षण किया था और दोनों विद्यालयों में भोजन बनाने के निर्देश दिए थे। गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय कौड़िया में गुरुवार से भोजन बनाना शुरू हो गया।
गुरुवार को बच्चों को भोजन परोसा गया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय छावन की प्रधानाध्यापिका शैलजा व प्रधान अंकिता यादव ने एक दूसरे पर आरोप लगाया कि चेक पर हस्ताक्षर नहीं बनाए। इस कारण विद्यालय में भोजन बनाना नहीं शुरू हो सका। बीईओ डी एल राणा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कौड़िया प्रथम में भोजन बनना शुरू करा दिया गया है और छावन में भोजन नहीं बना है।
विज्ञापन
छावन प्रधान व प्रधानाध्यापिका को बुलाया गया था। वह लोग आए नहीं। शुक्रवार को विद्यालय पहुंच कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।