फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Children in fancy dress Moha mind

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने सभी का मन मोहा

Tue, 19 May 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 19 May 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Children in fancy dress Moha mind

डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में चल रहे समर कैंप के

विज्ञापन
ग्यारहवें दिन सोमवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अलग अलग प्रकार की रंग बिरंगी ड्रेस पहन कर अपनी प्रस्तुति देकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

शिवांक गुप्ता ने घड़ी के रूप में आकर सभी को समय के महत्व व सदुपयोग करना सिखाया, तो श्रेया, अंजली, अंश, काजल, मुस्कान, कृति, कीर्ति, प्रगति, कृष्णा, आदित्य, शिवांशी, उन्नति जकरिया, अभिषेक, अंबुज आदि की प्रस्तुति सराहनीय रही। इसी क्रम में आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में शिल्पा वर्मा अव्वल रही।

लक्ष्मी ने दूसरा तथा अंजली कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में मुस्कान वर्मा प्रथम, आयुषी द्वितीय और हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मुस्कान ने बाजी मारी। शिवांक द्वितीय तथा सौम्या तीसरे स्थान पर रहीं।

अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता के  इसी वर्ग में आभा प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय तथा दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्या भूमिका सिंह सहित टीचर स्टाफ मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed