{"_id":"f84967c2e4bd0730d490b2fb8015a6d7","slug":"children-depicted-in-drawing-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइंग में बच्चों ने उकेरी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइंग में बच्चों ने उकेरी प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 19 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीएन किड्स जोन स्कूल में समर कैंप के पहले दिन
विज्ञापन
सोमवार को हुई ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने आर्ट पेपर पर अपनी
कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसको देखकर बड़े भी आकर्षित हुए बगैर न
रह सके।
समर कैंप की शुरुआत समाजसेवी अरुणेश बाजपेई ने किया। उन्होंने कहा कि हाईटेक युग में बच्चे भी अप्रत्याशित क्षमता के धनी होते हैं। किसी भी प्रतियोगिताओं में अब छोटे से छोटा बच्चा भी अपने हुनर का बखूबी प्रदर्शन करने से नहीं चूकता और बड़ों-बड़ों को अपने कला कौशल से अचंभित कर देते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता कोई भी हो पर प्रतिभाग अवश्य करें। जीत की ललक अपने आप स्वयं आ जाएगी। उधर, ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता को भी बारीकी से देखा तथा बच्चों के हुनर को देखकर शुभकामनाएं भी दी।
प्रबंधक अविनाश ने बताया कि पहले दिन योग, ताइक्वांडो आदि का भी बच्चों ने खूब लुत्फ लिया। इस मौके पर अविनाश चंद्र गुप्त आदि मौजूद थे।