{"_id":"6222433a6c1ec96c6d431f8a","slug":"chc-s-surprise-inspection-by-ad-health-hardoi-news-knp6838388151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी का एडी हेल्थ ने किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी का एडी हेल्थ ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। अपर स्वास्थ्य निदेशक जीएस बाजपेयी ने शुक्रवार को कछौना सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्हें स्टाफ के उपस्थित के लिए लगी बायोमीट्रिक मशीन खराब मिली।
इस पर नाराजगी जताई। प्रभारी अधीक्षक ने कोविड-19 महामारी का कारण बताया, जिस पर उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का बहाना न बनाएं, इसे तत्काल शुरू कराना सुनिश्चित करें।
कछौना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरी व गौरी खालसा पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नदारद मिले। रजिस्टर पर बाबू के एडवांस हस्ताक्षर मिले, जबकि वह निरीक्षण के दौरान हरदोई में थे।
विज्ञापन
जिम्मेदार के खिलाफ ठोस कार्रवाई की बात कही। गर्भवती महिलाओं के लिए ओटी का निरीक्षण किया। यहां स्टाफ नर्स से जरूरी सामग्री दिखाने पर सही उत्तर नहीं दे सकीं।
वैक्सीन भंडारण की उपस्थित जानी, टीकाकरण की सही रिपोर्टिंग जिम्मेदार नहीं बता सके। अस्पताल परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर व झाड़ी मिलने पर नाराजगी जताई।
स्टोर रूम में दवाओं का रखरखाव सही नहीं मिला। बिना डिमांड के दवाएं वितरण पर फार्मासिस्ट को चेतावनी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती है, लेकिन एक्सरे मशीन न होने पर मरीजों को काफी असुविधा होती है।
इस समस्या को लेकर अपर स्वास्थ्य निदेशक ने बताया शासन से बजट की स्वीकृति मिलते ही एक्सरे मशीन मुहैया कराई जाएगी।
कछौना में एचसीएल फाउंडेशन द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई गई, लेकिन उसका उपयोग न करने से धूल खा रही, जिससे गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।