फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CHC raging like perturbations on DM

सीएचसी पर अव्यवस्थाएं देख भड़के डीएम

Sun, 03 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 03 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
CHC raging like perturbations on DM
निरीक्ष्रण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। हरियावां ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को अव्यवस्थाएं देख जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय का पारा चढ़ गया। सीएचसी पर कई डाक्टर व फार्मेसिस्ट सहित स्टाफ के 12 लोगों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बिना प्रार्थना पत्र अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश उप मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।

विज्ञापन


डीएम विवेक वार्ष्णेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां का आकस्मिक निरीक्षण कर खामियाें पर नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान दंत कक्ष टीकाकरण कक्ष, ड्रेसिंग रूम, एक्सरे कक्ष और फार्मेसिस्ट कक्ष बंद मिले। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शमरूल हसन ने सफाई देने का प्रयास किया लेकिन संतोषजनक उत्तर न मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएमओ और चिकित्सा अधीक्षक के मोबाइल नंबर मिट जाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और तत्काल मोबाइल नंबर अंकित कराने के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका में डा. संदीप कुमार, डा. नईम, डा. विपुल सहित एआरओ कोशीराम यादव, मोहन तिवारी, वंशगोपाल, विशंभर दयाल अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने बिना प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित चिकित्सक व स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की और उप मुख्य चिकित्साधिकारी से पूरा विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों का ठीक प्रकार से इलाज किया जाए। यदि किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही पाई गई तो संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed