फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chandrasekhar Azad's grandson will honor martyr's family

शहीद के परिजनों को सम्मानित करने आएंगे चंद्रशेखर आजाद के पौत्र

Sun, 17 Nov 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chandrasekhar Azad's grandson will honor martyr's family
हरदोई। हरदोई भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में एक बैठक में पूर्व सैनिकों ने यह निर्णय लिया कि 18 नवंबर को शहीद के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को लक्ष्मीपुरवा स्थित कार्यालय में बैठक में पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि शहीद सैनिक सम्मान समारोह में स्वतंत्रता आंदोलन के अमर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही शहीदों की वीर नारियों के सम्मान में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी पुलकित खरे, शिक्षा साहित्य व सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रहेगी। रेजांग ला शहीद दिवस देश के उन 120 सैनिकों के शौर्य का गवाह है, जिन्होंने 18 नवंबर 1962 में लद्दाख में हुए भारत-चीन युद्ध में चीन के 1300 सैनिकों को मार गिराया था। इस युद्ध में भारत के 120 वीर सैनिक लड़ाकों में से 114 जवानों ने राष्ट्र रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को सुबह 11 बजे शहीद उद्यान में रेजांग ला शहीद दिवस शौर्य पर्व पूर्ण रूप से मनाया जाएगा। इस मौके पर रुद्रदत्त दीक्षित, महेंद्र पाल सिंह, उमेश कुमार यादव, कमलेश दीक्षित, सत्यराम यादव, पुष्पेंद्र बहादुर सिंह राजीव कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed