{"_id":"573a0efb4f1c1b2a4aac7714","slug":"chandeli-feeder-station-in-all-of-sparking-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदेली फीडर में स्पार्किंग से सब स्टेशन पर आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदेली फीडर में स्पार्किंग से सब स्टेशन पर आग लगी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 16 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। चंदेली फीडर के लिए गई लाइन में स्पार्किंग के बाद पिहानी सब स्टेशन में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। जेई के अनुसार उपकरणों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आग लगने से पिहानी कस्बे की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
शेडयूल के तहत दिन में दो बजे बिजली आई। चंदेली फीडर के लिए गई लाइन में दोपहर तीन बजे स्पार्किंग के बाद शोले उठने लगे। आग ने सूखी खर पतवार को चपेट में लेते हुए विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के पेड़ों को भी चपेट में ले लिया। सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ की सूचना पर दमकल कर्मियों ने आनन फानन आग पर काबू पा लिया। जिससे आग सब स्टेशन के उपकरणों को नुकसान नहीं पहुंचा। पिहानी कस्बे की बिजली आपूर्ति तकरीबन दो घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन
जेई हंसराज यादव ने बताया कि आग कैसे लगी अभी इसकी जांच की जा रही है। शाम को नागर में स्पार्किंग से हादसा होते होते बचा। तार चिपकने के बाद कस्बे की आपूर्ति एक बार फिर तकरीबन घंटे भर के लिए ठप हो गई। देर शाम लाइन जोड़े जाने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन