{"_id":"65be919209d54e92040c69c3","slug":"chances-of-rain-today-and-tomorrow-hardoi-news-c-213-1-hra1002-110078-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आज और कल बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आज और कल बारिश के आसार
Sun, 04 Feb 2024 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शनिवार को मौसम साफ रहने से लोगों को सर्दी से राहत मिली, मगर रविवार व सोमवार को फिर बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है। इससे सर्दी का प्रकोप फिर बढ़ सकता है।
दो दिनों से मौसम साफ रहने से लोग सर्दी से राहत महसूस कर रहे हैं। शनिवार को भी पूरे दिन मौसम साफ रहा। धूप खिलने पर लोग घरों से निकले और बाजार में भी भीड़ रही। धूप निकलने से दिन के तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23. 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आर्द्रता 77 प्रतिशत और शाम को 50 प्रतिशत रिकार्ड की गई।
वेधशाला प्रभारी के अनुसार रविवार को मौसम में फिर बदलाव हो सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बन रही है। सोमवार को भी रविवार की तरह ही मौसम रहने का अनुमान है। (संवाद)