फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Challan of 39 shopkeepers for occupying footpath

Hardoi News: फुटपाथ कब्जाने में 39 दुकानदारों का चालान

Thu, 12 Dec 2024 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 12 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Challan of 39 shopkeepers for occupying footpath
फोटो-12- मेडिकल कॉलेज के बाहर सड़क पर खड़ी कार को कोतवाली भेजते कोतवाल। संवाद
विज्ञापन

- 53 वाहन चालकों का चालान, तीन वाहन सीज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अतिक्रमण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने शहर में अभियान चलाया। अभियान में 39 दुकानदार और 53 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में अभियान चलाया गया। सिनेमा चौराहा से बड़ा चौराहा और नुमाइश चौराहा तक चलाए गए अभियान में 39 दुकानदारों के अतिक्रमण करने पर उनका चालान किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर 53 वाहन चालकों का चालान किया गया। जबकि तीन वाहनों को सीज किया गया है। 67 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया और 26 दुकानदारों के विज्ञापन बोर्ड फुटपाथ पर लगे होने पर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

नशे में मिले चार युवकों का चालान, कार सीज
मेडिकल कॉलेज परिसर से सटे फुटपाथ पर संचालित टैक्सी स्टैंड पर बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली नारायण कुशवाहा ने फोर्स के साथ जांच अभियान चलाया। कोतवाल ने बताया कि एक कार में चार लोग नशे में थे और कार को सड़क पर खड़ा किए थे। जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कतें हो रहीं थीं। सूचना पर पहुंचे तो चार युवक नशे में थे। चारों का चालान किया गया है और कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed