{"_id":"587e61014f1c1b3403f00011","slug":"chairman-pihani-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिहानी चेयरमैन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पिहानी चेयरमैन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
चेयरमैन के घायल होने के सूचना पर पिहानी सीएचसी के बाहर लगी समर्थकों की भीड़।
- फोटो : amarujala
पिहानी (हरदोई)। लखनऊ शादी में जा रहे पिहानी चेयरमैन की स्कार्पियो कोहरे के कारण मंगलवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक से करा गई। हादसे में चेयरमैन को मामूली चोटें आईं हैं जबकि चालक व उनका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पिहानी नगर पालिका के चेयरमैन डॉ. सईद खां मंगलवार देर शाम करीब सवाल आठ बजे शादी में शामिल होने स्कार्पियो से लखनऊ जा रहे थे। स्कार्पियो नगर के मोहल्ला नागर निवासी मोहम्मद उसमान (28) चला रहा था।
विज्ञापन
अरुआ गांव हरियाली बाजार के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा था। कोहरे के कारण चालक उस्मान ट्रक नहीं देख पाया और तेज रफ्तार स्कार्पियों ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में चालक उस्मान, स्कार्पियों में बीच की सीट पर बैठे पिहानी के मोहल्ला मेश्राना निवासी गुड्डन और चेयरमैन डॉ सईद खां घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर लोगों ने तीनों को सीएचसी पिहानी पहुंचाया। डॉक्टर वैभव जायसवाल ने बताया कि चेयरमैन को तो मामूली चोटें आई हैं लेकिन चालक को सिर और गुड्डन को पैर में गंभीर चोटें आई हैं। चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। हादसे की सूचना पर चेयरमैन के समर्थकों की सीएचसी पर भीड़ लग गई।