{"_id":"5829d16d4f1c1b57368fe145","slug":"chacha-nehru-s-resolution-to-pursue","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा नेहरू के रास्ते पर चलने का संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा नेहरू के रास्ते पर चलने का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 14 Nov 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सोमवार को राजीव भवन में जुटे कांग्रेसियों के द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर न सिर्र्फ उनको नमन किया बल्कि उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल शोले ने प्रथम प्रधानमंत्री को नमन करने के बाद कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर युवाओं को देश को विकास की राह पर ले जाने का प्रयास करना चाहिए। युवाओं का इस दिन संकल्प लेना चाहिए कि कांग्रेस की उन नीतियों को जो जनता के हित के लिए हैं उनका प्रचार प्रसार जोर शोर से करें ताकि जिले की जनता उन योजनाओं का लाभ उठा सके और अपात्र कम से कम लाभान्वित हो सके। जानकारी के अभाव में जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल ही नहीं पाता और अपात्र ही उनका लाभ उठाकर चलते बनते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में चलाई गई योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए एक रणनीति तैयार होगी तथा योजनाओं का लाभ पात्रों तक ही पहुंचाएगा। उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की चाचा नेहरू के द्वारा देश को मिली उपलब्धियां बताने की आवश्यकता नहीं है। बस सिर्फ इन उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने की देर है। इस मौके पर सत्यबोध प्रकाश, भुट्टों मियां, सरोज चंदेल, आरबी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन