फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Celebrating Independence celebrations with enthusiasm

उत्साह के साथ मना आजादी का जश्न

Wed, 17 Aug 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Wed, 17 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Celebrating Independence celebrations with enthusiasm
15 अगस्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। देश का 70वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद में सभी सरकारी और गैर सरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण हुआ। प्रभात फेरी के साथ स्कूलों में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

विज्ञापन


सुबह 6:30 बजे कई स्कूलों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। 7:30 बजे क्रास कंट्री दौड़ हुई। आठ बजे सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों में ध्वजारोहण हुआ। जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रध्वज फहराया। अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल तथा नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन सिंह आदि रहे। ध्वजारोहण करने के बाद डीएम ने गांधी भवन जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां मौजूद एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट, फखरुल इस्लाम आदि ने गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।  रसखान प्रेक्षागृह में लाइंस क्लब विशाल की ओर से बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने किया ध्वजारोहण बांटे पुरस्कार
हरदोई। शहर स्थित शैक्षिक संस्थानों में भी आजादी का जश्न की धूम रही।
भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने नघेटा रोड स्थित बाल विद्याभवन स्कूल में ध्वजारोहण किया। उनके साथ पत्नी सारूति वर्मा भी मौजूद रही। सांसद ने देश की एकता और अखंडता के लिए सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन सहित शैक्षिक स्टाफ व छात्र छात्राएं आदि मौजूद रहे। इसके बाद सांसद ने जिले के कई स्थानों पर कार्यक्रमों में शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed