फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CDO angry over poor condition of MNREGA and NRLM, asked for explanation

Hardoi News: मनरेगा और एनआरएलएम की खराब स्थिति पर सीडीओ नाराज, जवाब तलब

Mon, 23 Mar 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
CDO angry over poor condition of MNREGA and NRLM, asked for explanation
फोटो 35: ब्लॉक टोडरपुर में अ​भिलेखों का निरीक्षण करतीं सीडीओ सान्या छाबड़ा। स्रोत : विभाग
हरदोई। ब्लॉक टोडरपुर का सीडीओ सान्या छाबड़ा ने सोमवार को निरीक्षण किया। मनरेगा और एनआरएलएम की लक्ष्य से कम स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। स्थापना पटल पर अधूरे अभिलेख मिलने पर पटल सहायक से जवाब तलब किया।
विज्ञापन




सीडीओ को टोडरपुर बीडीओ कार्यालय में पुराना नोटिस बोर्ड लगा मिला। बदलवाने के निर्देश दिए। पशु आश्रयस्थल में स्थापित सीसी कैमरों को ब्लॉक मुख्यालय के कंट्रोल रूम से लिंक करने के निर्देश दिए गए। ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा में लेखाकार की मैपिंग नहीं मिली। तत्काल मैपिंग सुनिश्चित कराने के बीडीओ को निर्देश दिए। स्थापना पटल पर अधूरे अभिलेख पर पटल सहायक राहुल राठौर से जवाब तलब किया। बीडीओ अरविंद कुमार को निर्देश दिए कि वह प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। कार्य विभाजन के बाद भी शिकायत पटल का चार्ज न दिए जाने पर पटल सहायक को चेतावनी दी।
विज्ञापन

मनरेगा में लक्ष्य के सापेक्ष 95 प्रतिशत और 100 दिन रोजगार के लक्ष्य के सापेक्ष 62 प्रतिशत पूर्ति और एनआरएलएम में लक्ष्य से कम स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। बीडीओ से कहा कि पात्र राशन कार्ड धारकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी, बीडीओ अरविंद कुमार समेत अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed