{"_id":"760b5087561f3d2e3046e2de083994da","slug":"cdm-perishable-consumer-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएम खराब होने से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएम खराब होने से उपभोक्ता परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक की स्टेशन रोड स्थित मुख्य शाखा
विज्ञापन
में लगाई गई कैश डिपाजिट मशीन सीडीएम कई दिनों से खराब है। इस कारण
ग्राहकों को खातों में रकम जमा करने के लिए काउंटरों पर लाइन लगानी पड़ रही
है।
खास बात यह है कि काउंटरों पर ग्राहकों से सीडीएम से पैसा जमा करने पर जोर दिया जाता है, जबकि सीडीएम खराब है। ऐसे में ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एसबीआई ने ग्राहकों को एटीएम से 24 घंटे पैसे निकालने की तर्ज पर 24 घंटे सीडीएम के माध्यम से खाते में नगदी जमा करने की सुविधा दी थी। सीडीएम में कभी जमा होने वाले पैसे की रसीद नहीं मिलती तो कभी नेटवर्क होने से ग्राहक परेशान हैं।
बुधवार को सीडीएम के बंद होने की सूचना भी चस्पा कर दी। ग्राहकों ने मामले की शिकायत ब्रांच हेड से की। ब्रांच हेड अशोक चंद्रा ने बताया कि वे आज बैंक के कार्य के सिलसिले में जिले से बाहर हैं। इस मामले को लेकर त्वरित संभव कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।