{"_id":"dd478c8419a5c99e335c6a1b0461bccc","slug":"cbi-team-arrested-in-bank-bribery-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई टीम ने बैंक में दबोचा घूसखोर कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई टीम ने बैंक में दबोचा घूसखोर कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत पर लखनऊ से आई सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को यहां इलाहाबाद बैंक की सद्दुल्लीपुर शाखा में संविदा कर्मचारी को एक किसान से घूस लेते दबोच लिया। टीम इसे लखनऊ ले गई है। टीम निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि इसके खिलाफ सारी कार्रवाई वहीं से होगी। उन्होंने घूसखोरी में बैंक के अन्य कर्मचारियों की भी साठगांठ के संकेत दिए।
थाना हरपालपुर के ग्राम बरहुली निवासी फूल सिंह ने सवायजपुर तहसील के समीप स्थित इलाहाबाद बैंक की सद्दुल्लीपुर शाखा से कृषि ऋण लेने के लिए काफी चक्कर काटे। किसी तरह ऋण मंजूर हुआ तो बैंक कर्मी ऋण देने के लिए घूस मांगने लगे। फूल सिंह ने लखनऊ में सीबीआई के एंटी करप्शन विभाग में इसकी शिकायत की।
टीम की योजना के मुताबिक फूल सिंह ने मंगलवार को बैंक के संविदा कर्मचारी सवायजपुर निवासी संतोष को 14 हजार रुपये की घूस दी, तभी टीम ने उसे दबोच लिया। निरीक्षक आेंकार सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने दिन भर बैंक में जांच-पड़ताल की। निरीक्षक ने बताया कि मामले में बैंक के अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता। इनके खिलाफ प्रमाण जुटाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई से बैंक में दिन भर खलबली मची रही।