{"_id":"8993b6b1d7a6025e14c1b77ed467fe7a","slug":"cattle-truck-loaded-axle-broken-businessman-escaped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी लदे ट्रक का एक्सल टूटा, व्यापारी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी लदे ट्रक का एक्सल टूटा, व्यापारी फरार
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में मवेशी से भरे ट्रक का एक्सल टूटने पर व्यापारी ट्रक छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक से 37 जिंदा व चार मृत मवेशी बरामद किए। भारी संख्या में मवेशी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर- हरदोई मार्ग पर महेंद्र नगर के पास ट्रक का एक्सल टूटने पर व्यापारी व चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गए। ट्रक के खड़े होने की जानकारी मिलने पर एसआई संतोष कुमार व दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रक का कब्जे में ले लिया। ट्रक में 41 मवेशी लदे थे जिसमें 37 जिंदा और 4 मृत थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली प्रभारी नरेश चंद्र जौहरी ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। मवेशियों को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना से जिले में हो रही गौर तस्कारी की हकीकत एक बार फिर सामने आ गई है।
विज्ञापन