{"_id":"5fd25c9a8ebc3e3d5a44dfca","slug":"cash-and-jewelry-stolen-from-the-locked-house-of-the-contractor-hardoi-news-knp599153624","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के ताला बंद घर से नगदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के ताला बंद घर से नगदी व जेवर चोरी
विज्ञापन
फोटो-5- घर में अलमारी का टूटा लॉकर दिखाता फारुख अहमद। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। चोरों ने बुधवार की रात शहर के मोहल्ला आजाद नगर स्थित ठेकेदार के ताला बंद मकान को निशाना बना लिया। मेन गेट व कमरों का ताला तोड़ कर चोरों ने अलमारी में रखी 1 लाख 65 हजार रुपये की नगदी समेत लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
शहर कोतवाली के मोहल्ला आजाद नगर निवासी ठेकेदार फारुख अहमद पुत्र अफसर अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कौढ़ा के पास स्थित ग्राम बलोखर का रहने वाला है। गांव में उसके मामा अमजद रहते हैं। बुधवार की शाम पत्नी राबिया व परिवार समेत बीमार चल रहे मामा अमजद को व गांव में चल रहे भट्ठा निर्माण के कार्य को देखने के लिए गया था। यहां घर में ताला पड़ा था। फारुख ने बताया कि देर रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया।
इसके बाद चोरों ने कमरों के अंदर रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया। उसमें रखी 1 लाख 65 हजार रुपये की नगदी समेत पत्नी राबिया का एक हार, चार जोड़ी झुमकी, पांच अंगूठी व कंगन समेत लगभग पांच लाख रुपये का जेवर चुरा ले गए। बताया कि सुबह वह गांव से वापस आया तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जा रही है।