फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cardholders will also get jowar-bajra-maize along with wheat and rice.

Hardoi News: कार्डधारकों को गेहूं, चावल के साथ ज्वार-बाजरा-मक्का भी मिलेगा

Sat, 23 May 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cardholders will also get jowar-bajra-maize along with wheat and rice.
हरदोई। कार्डधारकों को जून माह के खाद्यान्न में गेहूं, चावल के साथ ज्वार-बाजरा-मक्का भी मिलेगा। पात्र गृहस्थी और अंत्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को 25 मई से 10 जून तक अनाज मिलेगा।
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी और अंत्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को अनाज वितरण के लिए शासन ने रोस्टर जारी कर दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जून माह के लिए खाद्य और रसद विभाग की ओर से कार्डधारकों के लिए ज्वार-बाजरा-मक्का का भी वितरण कराया जाएगा। बताया कि सभी उचित दर की दुकानों के माध्यम से 25 मई से अनाज का वितरण शुरू कराया जा रहा है और 10 जून तक अनाज पाने का मौका रहेगा। बताया कि अंत्योदय अन्न योजना के कार्डधारक परिवार को 14 किलोग्राम गेहूं, 16 किलोग्राम चावल, चार किलोग्राम ज्वार, एक किलोग्राम मक्का मिलेगी। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारक परिवार को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं, एक-एक किलोग्राम चावल-ज्वार-बाजरा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि मोटे अनाज का स्टॉक समाप्त होने पर गेहूं और चावल का वितरण किया जा सकता है। वहीं ई-पास मशीन पर बायोमेट्रिक से अनाज प्राप्त न कर पाने वाले परिवारों के लिए मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से 10 जून को वितरण किया जाएगा। अनाज के वितरण की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी और पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed