{"_id":"64bed13b19e4b365db09fdda","slug":"car-collided-with-tree-three-including-bjym-leader-died-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-1117-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पेड़ से टकराई कार, भाजयुमो नेता समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पेड़ से टकराई कार, भाजयुमो नेता समेत तीन की मौत
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर रविवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार भाजयुमो नेता समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महोलिया शिवपार निवासी अरुण गुप्ता (25) भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर महामंत्री थे। रविवार देर रात वह दोस्त महोलिया शिवपार निवासी प्रखर गुप्ता उर्फ गोलू (24), शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कौशलपुरी निवासी राज ठाकुर (23), आलूथोक निवासी वैभव मिश्रा उर्फ भोलू (22) और हर्ष मिश्रा (23) के साथ कार से सकाहा जाने के लिए निकले थे। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में चौपाल सागर के आगे अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसे में कार सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने पांचों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां पर चिकित्सक ने अरुण गुप्ता, राज ठाकुर और प्रखर गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वैभव मिश्रा और हर्ष मिश्रा को भर्ती कर लिया गया। बाद में इनमें से हर्ष की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे में तीन दोस्तों की मौत की जानकारी से परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।