{"_id":"6452b61f261b073a980bfaa4","slug":"car-collided-with-bike-rider-death-hardoi-news-c-12-1-214022-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम
Thu, 04 May 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के संडीला-उन्नाव रोड स्थित मौरंग मंडी के पास एक कार सवार ने बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जनपद उन्नाव थाना औरास निवासी राम स्वरूप ने बताया कि मंगलवार को पुत्र मतलेश (22) के साथ बाइक से संडीला एक शादी समारोह में आए थे।
रात में बरात से वापस गांव जा रहे थे। एक बाइक को पुत्र चला रहा था। दूसरी बाइक पर रामस्वरूप बैठा था। रास्ते में संडीला-उन्नाव रोड स्थित मौरंग मंडी के पास कोल्ड स्टोर के सामने पुत्र की बाइक पर सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक तीन भाई, तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। साउंड सर्विस का काम करता था। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।