फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Candle lights and torches, hand fans spent the night Patients

कैंडिल की रोशनी और हाथ के पंखे झलकर मरीजों ने गुजारी रात

Tue, 12 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Tue, 12 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Candle lights and torches, hand fans spent the night Patients
जिला अस्पताल में गर्मी से बेहाल मरीज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। जिला अस्पताल में करोड़ों का बजट खर्च होने के बाद भी मरीजों को सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रहीं है। आलम यह है कि बिजली गुल होने पर मरीजों को रात कैंडिल की रोशनी और हाथ से पंखा झलकर गुजारना पड़ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि कभी कभार जनरेटर चलते है तो वर्न वार्ड के एसी बंद रखे जाते जिससे यहां भर्ती मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की रात कुछ ऐसा ही नजारा अस्पताल के वार्डो का देखने को मिला। बिजली गुल होने पर उमस भरी गर्मी में जनरेटर न चलने से मरीज बिलबिला गए। कुछ मरीज वार्ड से बाहर निकल आए तो कुछ के तीमारदार हाथ से पंखा डुलाते रहे।

विज्ञापन


सोमवार रात लगभग 9:30 बजे अचानक जिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। इससे वार्डो में घुप्प अंधेरा फैल गया। वार्डों में भर्ती मरीज और उनके साथ मौजूद तीमारदारों ने कुछ समय बिजली आने अथवा इसके बाद जनरेटर चलाए जाने का इंतजार किया। लेकिन आधा घंटा गुजरने के बाद भी न तो बिजली आई और न ही जनरेटर चालू हुआ। मरीजों के तीमारदारों ने मोमबत्ती जलाई।
विज्ञापन


मरीजों को गर्मी से परेशान होता देख मौजूद तीमारदार हाथ से पंखा डुला रहे थे। करीब एक घंटा का समय गुजर जाने के बाद जनरेटर चालू कराया गया। लेकिन वर्न वार्ड का एसी नहीं चालू हुआ। इसके बाद देर रात दोबारा बिजली गुल हो गई। इस बार भी घंटो बाद ही जनरेटर चालू कराया गया। कई बार बिजली जाने और घंटो बाद जनरेटर चलवाए जाने के कारण मरीज और उनके साथ मौजूद तीमारदारों ने जाग कर गुजारी। सीएमएस आरके मिश्र ने बताया कि जानकारी होने पर जनरेटर चलवा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed