{"_id":"69ff70881ded651b77047345","slug":"camps-were-organized-to-provide-connections-to-families-without-connections-215-applied-hardoi-news-c-213-1-hra1021-149458-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कनेक्शन विहीन परिवारों को कनेक्शन देने के लिए लगे शिविर, 215 ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कनेक्शन विहीन परिवारों को कनेक्शन देने के लिए लगे शिविर, 215 ने किए आवेदन
विज्ञापन
हरदोई। हर घर को बिजली से रोशन करने और बिजली चोरी रोकने की कवायद में सौभाग्य थ्री योजना शुरू की गई है। योजना के तहत पूर्व में कराए गए सर्वे में मिले बिना कनेक्शन वाले घरों में बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। कनेक्शन के आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अब तक आयोजित शिविर में 215 लोगों को कनेक्शन दिया गया।
सौभाग्य थ्री के तहत जिले में बिना बिजली कनेक्शन वाले घरों का सर्वे कराया गया था। इसमें 1,553 घरों को चिह्नित किया गया था। उनमें जांच में 1,459 घर सही पाए जाने पर उनमें बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की स्वीकृति मिली है। घरों तक बिजली पहुंचने के लिए स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित घरों तक बिजली लाइन डाली जा रही है। बिजली लाइन पड़ जाने के बाद शिविर लगाकर घरों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं। बिजली कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही है और निर्धारित शुल्क भी जमा करना पड़ रहा है। अभी तक बिजली लाइन न होने के कारण उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने में समस्या हो रही थी इसलिए बिजली लाइन को उन घरों तक पहुंचाया गया है।
बिना बिजली के चिह्नित घरों के पास तक बिजली लाइन बनाई जा रही है। बिजली लाइन बन जाने के बाद बिना बिजली के रह रहे लोगों को बिजली कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और उसके लिए उपकेंद्रों पर शिविर भी लगाए जा रहे हैं। -राजीव भट्ट, अधीक्षण अभियंता