फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Came to get complete solution, completed the work with assurance

Hardoi News: लेने आए संपूर्ण समाधान, आश्वासन से चलाया काम

Sun, 04 Feb 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 04 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Came to get complete solution, completed the work with assurance
हरदोई। संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों को न तो बार-बार आने पर कोई लाभ मिल रहा और न ही उनकी सुनवाई हो रही है। ऐसे में जरूरतमंद सिर्फ आश्वासन पाकर लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भी रामविलास और संजय कुमार सिंह, संदीप कुमार के साथ बड़ी संख्या में फरियादी आए लेकिन मौके पर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। अधिकारियों ने फिर उन्हें आश्वासन ही दिया।
विज्ञापन

आमजन की शिकायतों की सुनवाई और उनके निराकरण के उद्देश्य से होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में 88 शिकायतों को पंजीकृत किया गया। लेकिन, सिर्फ पांच का ही निराकरण किया गया। शिकायतकर्ता समस्या के समाधान की उम्मीद से अपनी फरियाद लेकर आए और आश्वासन लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर डीएम ने लेखपालों से कहा कि मतदान केंद्रों पर व्यवस्था का निरीक्षण कर लें। पेयजल, बिजली, रैंप आदि नहीं हैं तो, सेक्टर मजिस्ट्रेट को जानकारी दी जाए। एसपी केसी गोस्वामी, डीएफओ शशिकांत अमरेश, एसडीएम स्वाति शुक्ला, डीडीओ अरविंद कुमार, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, पीडी गजेंद्र तिवारी, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।


डीएम बोले-कब्जेदारों के खिलाफ माफिया की कार्रवाई करें
समाधान दिवस में सरकारी और पट्टे की भूमि पर कब्जे की शिकायतें अधिक रहीं। समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को जांच और निराकरण के आदेश दिए। पट्टा और सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतों पर कानूनगो और लेखपालों से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर बोयी गई फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर भूमि को खाली कराएं और कब्जेदार के विरुद्ध भूमाफिया की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed