फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Came forward to remove CO MP Verma

सीओ को हटाने के लिए आगे आए सांसद वर्मा

Sat, 22 Aug 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 22 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Came forward to remove CO MP Verma

सुरसा और बिलग्राम क्षेत्र में दलित परिवार की बालिका

विज्ञापन
व किशोरी से दुष्कर्म व हत्या के मामले में भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि शासन-प्रशासन तत्काल दोनों पीड़ित परिवार को 12-12 लाख रुपये दे, अन्यथा भाजपा पीड़ित परिवार के हित में आंदोलन को बाध्य होगी।

उन्होंने गुस्साएं लोगों द्वारा गुरुवार की रात जाम लगाने के दौरान सीओ सिटी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए हटवाने की मांग की। पत्रकारों से रूबरू सांसद ने कहा कि निर्भया कांड को अभी देश भूला नहीं था कि सुरसा क्षेत्र में हुई घटना ने पुनरावृत्ति कर दी।

कहा कि उसी दिन बिलग्राम क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची के साथ घटित घटना एक जघन्य अपराध की श्रेणी में आती है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि सपा मुखिया ने जिस तरह का बयान जारी किया, उससे साबित हो रहा कि उनकी उम्र व स्वास्थ्य ठीक नहीं। उन्हें अपने पद से त्याग पत्र देकर किसी जिम्मेदार के हाथ कमान सौंप देनी चाहिए।

उन्होंने एक सीडी दिखाते हुए सुरसा थाने में लगे जाम पर सीओ सिटी की भूमिका पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि उनके रहते पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सकता। उन्हें बदलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में सपा के बंधुुआ मजदूर के रूप में पुलिस कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed