फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   C-Cure farrago of consumers to the trouble

सी-क्योर का गड़बड़झाला, उपभोक्ताओं को मुसीबत में डाला

Wed, 02 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 02 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
C-Cure farrago of consumers to the trouble
हरदोई। बिजली मीटरों को धीमा कर विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं की पकड़ के लिए पावर कारपोरेशन ने गैर जनपद की सी-क्योर कंपनी को जांच की जिम्मेदारी दी है। कंपनी के कर्मचारी आधुनिक यंत्र की सहायता से मीटरों की रफ्तार की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


कंपनी को जनपद में करीब छह हजार मीटर जांचने हैं लेकिन तीन माह बीतने के बाद कंपनी अपना लक्ष्य तो पूरा नहीं कर पाई। कंपनी ने जांच में कुछ मीटरों में कमी बताई, लेकिन जब उनकी प्रयोगशाला में जांच की गई तो मीटर बिलकुल सही पाए गए। जिससे उपभोक्ताओं को मानसिक रूप से परेशान होना पड़ा, जबकि कुछ उपभोक्ताओं से तो जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन


हालांकि अब विभागीय अधिकारी भी कंपनी के कर्मचारियों पर संदेह व्यक्त कर रहे हैं। उक्त तीन मामलों में कंपनी के कार्यप्रणाली का अंदाजा लगाया जा सकता है। जबकि ऐसे तमाम केस हुए हैं जिनमें उपभोक्ता की कोई गलती न होने पर भी मीटर धीमा बताकर उपभोक्ताओं को परेशान किया गया। अधिकारियों ने इस मामले में पावर कारपोरेशन को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी कर्मियों के पास नहीं आईडी कार्ड

हरदोई। सी-क्योर कंपनी के छह से सात कर्मचारी रहते हैं। जिनमें से किसी के पास कोई पहचान पत्र नहीं है। कंपनी के कर्मचारी सिर्फ मीटर की जांच की बात कहकर घर में घुस जाते हैं। जिससे वारदात की आशंका बनी रहती है।

संडीला में भी जांचे जाने हैं मीटर

हरदोई। सी-क्योर कंपनी को शहर सहित संडीला और मल्लावां में भी मीटरों की जांच करनी है। कंपनी के कर्मचारी अभी शहर में ही अपना काम पूरा नहीं कर सके। तीन माह का समय पूरा हो चुका है। पूरे जनपद में उन्हें सिर्फ छह माह मीटरों की ही जांच करनी है।


वर्जन
 सी-क्योर कंपनी से जांचे गए कुछ मीटरों की गलत रिपोर्ट के बावजूद वह परीक्षण करने पर सही पाए गए। इसकी जानकारी पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को दी गई है। - रोहिताश्व सिंह, अधिशासी अभियंता परीक्षण शाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed