{"_id":"61b398b4b0a7ca7ceb448cd1","slug":"byke-rider-old-person-died-hardoi-news-knp668858448","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ में शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उसका पौत्र और युवक घायल हो गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर वसुदेव निवासी जंग बहादुर (80) शुक्रवार को पौत्र शनि व मोनू के साथ बाइक से माधौगंज कस्बा गए थे। दोपहर में वापस जाते समय रास्ते में मऊ गांव मोड़ के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जंग बहादुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि हेलमेट न लगाए होने के कारण शनि व मोनू दोनों घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सुब्रत नरायण ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।