फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   byke rider died in accident

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 21 Dec 2020 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
byke rider died in accident
बेनीगंज (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में प्रताप नगर संडीला मार्ग पर रविवार रात बाइक सवार युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खर्ता निवासी कौशलेंद्र कुमार (30) पुत्र शिवपाल मौर्य खेती करता था। उसकी ससुराल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककराली में है। 15 दिसंबर को वह साले रामचंद्र की शादी में शामिल होने पत्नी नीलम और दो वर्षीय पुत्र रुद्र के साथ ससुराल आया था। रविवार को वह रिश्तेदारों को छोड़ने बाइक से सीतापुर के मिश्रिख थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरिगवां गया था। वहां से देर रात वापस ससुराल ककराली जा रहा था।
विज्ञापन

संडीला प्रतापनगर मार्ग पर ग्राम लालपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाने से उसके सिर में चोट आ गई। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed