{"_id":"5f46a4bf8ebc3e41026f445e","slug":"byke-rider-died-in-accident-hardoi-news-knp5790193116","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत
विज्ञापन
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर पचकोहरा तिराहे के पास मंगलवार देर शाम वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक का हेलमेट टूट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरवटापुर निवासी हरिश्चंद्र (33) पुत्र विक्रम मंगलवार को गांव निवासी दोस्त लालाराम (35) पुत्र तिलकराम के साथ बाइक से सुरसा के हथियाई निवासी बहन राजकुमारी के घर गया था। देर शाम दोनों बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर पचकोहरा तिराहे के पास वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान हेलमेट टूटने से बाइक चला रहे हरिश्चंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने परिजनों को घटना जानकारी दी। घायल लालाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि हरिश्चंद्र खेती करता था।
विज्ञापन
उसके दो बेटे व चार बेटियां हैं। लालाराम के परिजनों ने बताया कि वह भी खेती करता था, उसके एक बेटा व दो बेटियां हैं। बुधवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ है, इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।