फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   By logging Bifra Bajayumo

जलभराव से बिफरा भाजयुमो

Tue, 14 Jul 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 14 Jul 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
By logging Bifra Bajayumo

शहर में जलभराव की समस्या से आम जनमानस को परेशानियों

विज्ञापन
से घिरा देखकर भाजयुमो पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि यदि 20 दिन के अंदर कार्रवाई न हुई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस दौरान कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि शहर में नगर पालिका द्वारा नाली और नालों की सफाई न कराने से बरसात में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि शहर के हर मोहल्ले खासकर सुभाष नगर, आजाद नगर, विभूति नगर, राधानगर और शासकीय कार्यालयों में जलभराव के कारण आम जनता परेशान है।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में जो दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए हैं, उनमें सिर्फ अपने परिवार के जनप्रतिनिधियों के नाम हैं, जबकि किसी अन्य जनप्रतिनिधि के नाम का दिशा सूचक बोर्ड नहीं लगा है। या तो नगर पालिका हरदोई द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों के दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएं या उक्त लगे बोर्डों को तत्काल हटाया जाए।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने कहा कि सरकुलर रोड स्थित प्राचीन मंदिर पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। उसका चबूतरा तोड़ा जा रहा है, जिसे रोक कर तत्काल चबूतरा निर्माण कराया जाए। इस दौरान भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की तथा जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा।

दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा शहर में हर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने एवं किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, अनुराग मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, राजीव पाल, रजनीश शुक्ला, सूरज सिंह सोमवंशी, गीत सिंह गौर, हर्ष कुमार, विमलेंदु वर्मा, पुष्पक सिंह, अंशुमान पांडे, मनोज और दिनेश चंद्र आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed