Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Businessman dies after being hit by Janata Express

Hardoi News: जनता एक्सप्रेस से कटकर व्यापारी की मौत

Thu, 04 Dec 2025 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Businessman dies after being hit by Janata Express
फोटो-राजेश। फाइल फोटो  
संडीला। संडीला रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर शाम शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में काेहराम मच गया। व्यापारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला राजाहाता निवासी राजेश गुप्ता उर्फ खोवा वाले (58) की मंडी समिति में आढ़त है। भाई राम गोपाल गुप्ता के मुताबिक, बुधवार शाम वह किसी काम से हरदोई जाने के लिए निकले थे। रेलवे स्टेशन पर उन्हें जनता एक्सप्रेस पकड़नी थी। इसी दौरान वह जनता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर कट गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उन्हें पहचान लिया और इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। ट्रेन से कटकर व्यापारी की मौत हुई है।
विज्ञापन



20 फरवरी को होनी थी बेटी की शादी
भाई राम गोपाल ने बताया कि राजेश गुप्ता की तीन बेटियों में सबसे बड़ी की शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर की बेटी की शादी तय है। 20 फरवरी को शादी होनी थी। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही थीं। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार बदहवास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed