फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bus collision killed uncle, nephew serious

बस की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

Tue, 26 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 26 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bus collision killed uncle, nephew serious
सड़क हादसा - फोटो : logo

टडियांवा(हरदोई)। टडियांवा थाना क्षेत्र के बाधा चौराहे पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट बस ने सड़क के किनारे होकर चाय पी रहे चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चाचा की मौके पर मौत हो गई, भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी नाजुक हालत देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, मौके से भागा चालक अपने गांव में बस खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


टडियांवा थाना क्षेत्र के गुमानी पुरवा मजरा अटवा कटैया निवासी रामाधीन का पुत्र विचित्र त्रिपाठी (45) अपने ट्रैक्टर और उसका भतीजा सुमित त्रिपाठी (20) बोलेरो से बनवहोरी गांव निवासी परमाईलाल के पुत्र अरविंद की बारात लेकर रविवार की शाम को बाधा गांव निवासी झब्बू के यहां गया था। सोमवार की सुबह विचित्र और सुमित बाधा चौराहे पर सड़क के किनारे खड़े होकर चाय पी रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच हरदोई-सीतापुर रोड पर तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट बस ने दोनों को टक्कर मार दी,  जिससे दोनों काफी दूर पर जाकर गिरे। इस दुर्घटना में विचित्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर चालक बस लेकर फरार हो गया। बाद में बस गांव में खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने चालक  छोटे के गांव पहुंच कर बस कब्जे में ले ली है। थाना प्रभारी हेमंत कुमार राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed