{"_id":"571e63494f1c1b3a64a91af7","slug":"bus-collision-killed-uncle-nephew-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टडियांवा(हरदोई)। टडियांवा थाना क्षेत्र के बाधा चौराहे पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट बस ने सड़क के किनारे होकर चाय पी रहे चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चाचा की मौके पर मौत हो गई, भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी नाजुक हालत देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, मौके से भागा चालक अपने गांव में बस खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
टडियांवा थाना क्षेत्र के गुमानी पुरवा मजरा अटवा कटैया निवासी रामाधीन का पुत्र विचित्र त्रिपाठी (45) अपने ट्रैक्टर और उसका भतीजा सुमित त्रिपाठी (20) बोलेरो से बनवहोरी गांव निवासी परमाईलाल के पुत्र अरविंद की बारात लेकर रविवार की शाम को बाधा गांव निवासी झब्बू के यहां गया था। सोमवार की सुबह विचित्र और सुमित बाधा चौराहे पर सड़क के किनारे खड़े होकर चाय पी रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच हरदोई-सीतापुर रोड पर तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट बस ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों काफी दूर पर जाकर गिरे। इस दुर्घटना में विचित्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर चालक बस लेकर फरार हो गया। बाद में बस गांव में खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने चालक छोटे के गांव पहुंच कर बस कब्जे में ले ली है। थाना प्रभारी हेमंत कुमार राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन