{"_id":"68f3d0ec3b663a02db078198","slug":"burst-crackers-on-diwali-but-be-careful-hardoi-news-c-213-1-hra1004-139084-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दिवाली पर पटाखे छुड़ाएं, मगर सावधानी बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दिवाली पर पटाखे छुड़ाएं, मगर सावधानी बरतें
विज्ञापन
फोटो- 18- जानकारी देते सर्जन डॉ. अरविंद शर्मा। संवाद
हरदोई। दिवाली पर आतिशबाजी किए जाने का चलन है। दिवाली पर पटाखे खूब उल्लास के साथ छुड़ाएं लेकिन सावधानी बरतना भी जरूरी है। दिवाली पर पटाखे छुड़ाए जाने के कारण कई बार अप्रिय घटनाएं हो जाती हैं। इनसे बचने के लिए चिकित्सकों की सलाह बेहद महत्वपूर्ण है। मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. अरविंद शर्मा बताते हैं कि पटाखे हमेशा खुले और समतल स्थान पर छुड़ाएं। पटाखे जलाने के बाद तुरंत वहां से हट जाएं। पटाखे जलाते समय सूती और तंग कपड़े पहनें। सिंथेटिक या ढीले-ढाले कपड़े न पहनें, क्योंकि उनमें आग जल्दी लग सकती है। अगर पटाखे से कोई जल जाए तो उसे पानी से साफ करें। ऐसा करने से जलन कम होगी और त्वचा पर फफोले पड़ने की आशंका कम रहेगी।
घाव पर ऐसा कुछ न करें
सर्जन डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि कई लोग जलने के बाद उस स्थान पर नमक और टूथपेस्ट के साथ मिर्च का भी प्रयोग करते हैं। कहा कि ऐसा बिल्कुल भी न करें। इससे घाव बढ़ने की संभावना और संक्रमण बढ़ने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
घाव पर ऐसा कुछ न करें
सर्जन डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि कई लोग जलने के बाद उस स्थान पर नमक और टूथपेस्ट के साथ मिर्च का भी प्रयोग करते हैं। कहा कि ऐसा बिल्कुल भी न करें। इससे घाव बढ़ने की संभावना और संक्रमण बढ़ने का डर बना रहता है।
विज्ञापन