फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Burnt to death of mother, daughter serious

जिंदा जल कर मां की मौत, पुत्री गंभीर

Wed, 08 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 08 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Burnt to death of mother, daughter serious
मौत

पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के मंसूर नगर गांव में बुधवार को महिला की आग से जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि पुत्री गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। भाई ने ससुरालीजनों पर जला कर मारने का आरोप लगाया है। कोतवाल परशुराम कुशवाहा ने बताया कि मायके पक्ष के  लोगाें की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में उनको किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के नबीपुरवा निवासी बबली (35) की शादी 12 वर्ष पूर्व मंसूर नगर गांव निवासी नीरज के साथ हुई थी। भाई मन्नू शुक्ला ने नीरज पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि नीरज को शराब पीने की लत है। इसी लत के चलते आए दिन उसका बबली के साथ विवाद हुआ करता था। विवाद बढ़ने पर नीरज, बबली के साथ मारपीट करता था। मारपीट व प्रताड़ित किए जाने पर बबली मायके आ जाती थी। इसके कुछ दिन बाद नीरज माफी मांग कर उसकी विदाई करा ले जाता था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर बबली व पुत्री सोमी (11) घर पर थी। दोपहर लगभग दो बजे संदिग्ध हालात में दोनों आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह दोनों को बचाया। इलाज के लिए ले जाने से पहले ही बबली की मौत हो गई। पुत्री सोमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed