{"_id":"d0b66f272fe1967808cf0102f1c13c76","slug":"burglary-was-in-store-bullion-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा की दुकान में सेंघ लगा चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा की दुकान में सेंघ लगा चोरी का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक सर्राफा की दुकान में सेंघ लगाकर चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती निवासी बाल गोविंद की रेलवे गंज की पुरानी गल्ला मंडी में पुत्तू लाल बाल गोविंद के नाम से सोने चांदी की दुकान है। गुरुवार की शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में दुकान के पीछे सब्जी मंडी की ओर से चोरों ने दुकान में सेघ लगाई। चारों ने दुकान की दीवार की ईंटें निकाल दी। दीवार के अंदर लोहे की चादर लगी होने से वह उसे काट नहीं सके।
सुबह जब सब्जी मंडी के व्यापारियों ने दुकान कटी देखी तो बाल गोविंद को सूचना दी। जिस पर वह दुकान पहुंचे और दुकान खोल कर देखा। उन्होंने घटना की सूचना रेलवेगंज चौकी पर दी। जहां से पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने थाना प्रभारियों से रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए है।